ग्रामीणों ने पकड़े चोर पुलिस ने भेजा जेल

कछौना (हरदोई)- सोमवार को क्षेत्र के गांव बालामऊ निवासी अंकित पुत्र राजेश की चोरी हुई पंपसेट को अपने एक साथी के साथ बेचने के लिए जा रहा था । जिसे थाना क्षेत्र के गांव बघौड़ा में ग्रामीणों ने धर दबोचा और पुलिस को सूचना दी । सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कर एक साथी मौके से भागने में कामयाब रहा व दूसरे को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया।

ग्रामीणों की माने तो बालामऊ गांव के गयारी लाल मास्टर की पंपसेट रविवार की रात चोरी हुई थी । जिसे चोर गौसगंज बेचने ले जा रहे थे । बघौड़ा के ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने के बाद पंपसेट उसके मालिक को पुनः सौंप दी गई । पुलिस को देख मौके से चोरी का मुख्य आरोपी भागने में सफल रहा। कोतवाल राय सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक के पास से बरामद तमंचा व दो कारतूस के साथ जेल भेजा गया है।