संवेदनशील जगहों पर चप्पे-चप्पे पर मुस्तैदी के साथ तैनात रही पुलिस

राहुल मिश्र, बघौली

बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत समान नागरिक कानून को लेकर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बघौली पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे ।

ज्ञात हो कि इस समय देश में समान नागरिक कानून के लागू होने के बाद असामाजिक तत्वों द्वारा प्रदेश में कई जगह लगातार हिंसा की घटनाएं हो रही हैं । जिससे सरकारी संपत्तियों को नुकसान होने साथ साथ आम जनजीवन पर भी बुरा असर पड़ रहा है । प्रदेश में बढ़ती हिंसा की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी फूलचंद सरोज ने संवेदनशील जगहों बघौली कस्बा, तेरवा, गदनपुर, विक्टोरियागंज, अंटा, महरी, सारीपुर, गोंडा राव आदि गांवों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया था तथा थाना प्रभारी फूलचंद सरोज व एसआई जब्बार खां पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लगातार गश्त करते रहे ।

संवेदनशील जगहों पर जाकर क्षेत्रीय लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करने के साथ ही यह भी संदेश दिया कि कानून व्यवस्था के साथ किसी भी तरह के खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।