-प्रधान पति के नेतृत्व में किया प्रदर्शन एडीएम को दिया ज्ञापन कार्यवाई की मांग
-तबादले के बाद भी नही हो रहा रिलीव,ग्रामीणों का आरोप जमीन से बेघर करने का कर रहा षड्यंत्र
-लेखपाल पर भूमाफिया से मिलकर जमीन बेचने का आरोप
हरदोई- बिलग्राम तहसील के माधौगंज विकास खंड के रूदामऊ गांव के लेखपाल पर भृष्ट कार्यप्रणाली का आरोप लगाकर नाराज लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रधान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और लेखपाल के ऊपर कार्यवाई किये जाने की मांग को लेकर एडीएम विमल अग्रवाल को एक ज्ञापन दिया।
प्रधान पति अंकित के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे बिलग्राम तहसील के माधौगंज विकास खंड के रूदामऊ गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने गांव में तैनात लेखपाल रामसच्चे यादव पर गंभीर आरोप लगाए है।ग्रामीणों का कहना है कि वह लोग अनुसूचित जाति के लोग है और कई पीढ़ियों से जिस जमीन पर झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहे है उस जमीन को लेखपाल बेघर करके भूमाफिया को बेचना चाहता है।आरोप है कि लेखपाल कुछ लोगों से मिलकर इसी जमीन की फर्जी पत्रावली तैयार कर ली और अब जमीन बेचने की तैयारी कर रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल के द्वारा कई प्रकार के जरूरी अभिलेखों में भी रिपोर्ट लगाने के लिए धन उगाही की जा रही है और 500 रुपये की मांग की जाती है।आरोप है कि इसको स्थानांतरित भी किया गया है लेकिन अभी तक इसने चार्ज नही दिया है।ग्रामीणों ने एडीएम से मामले में कार्यवाई की मांग की है।एडीएम विमल अग्रवाल ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्यवाई की जाएगी।