बिल्हौर के पत्रकार नवीन को न्याय दिलाने के लिए हरदोई के पत्रकारों ने दिया ज्ञापन

हरदोई : बिल्हौर में पत्रकार की नृसंश हत्या के ताज़ा मामले में आज पत्रकारों ने शहीद स्तंभ पर शोक सभा की व राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को देकर हत्यारों को फांसी की सज़ा के साथ ही परिजनों को सुरक्षा के साथ 50 लाख के मुआवजे की मांग उठाई।

बिल्हौर के पत्रकार नवीन गुप्ता की सरेआम गोलियों से भून कर की गई हत्या के विरोध में आज हरदोई के पत्रकारों ने शहीद उद्यान में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। जिसके पश्चात कलेक्ट्रेट में पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। हरदोई के पत्रकारों ने मांग की है कि प्रदेश में मीडिया पर लगातार हो रहे हमले दुर्भाग्यपूर्ण है। पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर शासन-प्रशासन स्तर से कठोर कानून बनाए जाएं। जिससे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की रक्षा हो सके। इसी क्रम में दिवंगत पत्रकार के परिजनों को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता की भी मांग की गई है। हरदोई के पत्रकारों ने नवीन के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की भी मांग की है। हिंदुस्तान समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ अनूप शुक्ला में कहा कि नवीन की हत्या हुए 06 दिन गुजर गए हैं पर अभी तक हत्यारे गिरफ्तार नही किये गए जो दुर्भग्यपूर्ण है। उन्होंने पत्रकार के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। इस मौके पर पत्रकार ऋषि सैनी गोपाल द्विवेदी अरविंद तिवारी सुधांशु मिश्रा अनूप शुक्ला अखिलेश सिंह आलोक सिंह नवनीत द्विवेदी दुर्गेश मिश्रा मनोज तिवारी अमित अवस्थी प्रशांत सिंह ज्ञानू विनोद वर्मा हरिश्याम बाजपेई करीमुल्लाह फारुकी अंकित कुमार शिव प्रकाश त्रिवेदी नवल किशोर राजन शुक्ला शिवहरि दीक्षित, गंगाशंकर श्रवण दीक्षित राज चौहान रजनीश सिंह आशीष सुनील कुमार राजू, राम श्रीवास्तव अशोक आशीष द्विवेदी, गौरव गुप्ता, सौरभ त्रिपाठी आदि पत्रकार मौजूद रहे।