उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी विमल कुमार अग्रवाल ने समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदारों से कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अपनी-अपनी तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली विधान सभा के मतदेय स्थलों के मतदाताओं का जेण्डर रेशियो, ईपी-रेशियो एवं एजको-हार्ट का सत्यापन करना सुनिश्चित करें।
उन्होने कहा है कि जेण्डर रेषियो के तहत जिन बूथों पर 800 से कम जेण्डर रेषियो , ईपी-रेषियों के तहत जिन बूथों पर 64 प्रतिषत से 68 प्रतिषत तक ईपी रेषियों एवं एज-कोहार्ट के अन्तर्गत 18 से 19 वर्ष तथा 80 वर्ष से उ्पर के मतदाताओं का 100 प्रतिषत सत्यापन किया जायेगा। श्री अग्रवाल ने कहा है कि अपनी विधान सभा में मतदेय स्थलों का चिन्हांकन कर उसका सत्यापन कर आवष्यक कार्यवाही सुनिष्चित करें ताकि मतदाता सूची को षुद्व बनया जा सकें।