1400 प्रत्याशियों के भाग्य का मतदाताओं ने किया फैसला

                 नगरीय निकाय सामान्य चुनाव में बुधवार को हुए मतदान में जिले के 13 निकायों में 3 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।किसके सिर सजेगा ताज का निर्णय बैलेट बाक्स में कैद कर दिया।जिले भर में मतदेय केंद्रों पर अध्यक्ष पद के 134 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने किया।नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के वार्ड सदस्य पद के लिए एक हजार 266 प्रत्याशी भी मैदान में हैं।निकाय के सामान्य चुनाव में मतदान के लिए निकाय वार मतदेय केंद्रों को बनाय गया था जिन पर मतदाता अपने निकाय के अध्यक्ष एवं वार्ड के सदस्य पद के लिए मताधिकार के माध्यम से निर्णय करते हुए प्रत्याशियों के भाग्य को बैलेट बाक्स में बंद कर दिया।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर निकायों के लिए मतदान हुआ जिसमें प्रेक्षक भुवनेश कुमार,डीएम शुभ्रा सक्सेना,एसपी विपिन कुमार मिश्र लगातार भ्रमणशील रहे।किसके सिर सजेगा ताज का निर्णय मतदाताओं ने बैलेट बाक्स में कैद कर दिया।
          नगर पालिका परिषद हरदोई के आरओ एसडीएम सदर राकेश कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 और 26 वार्ड में सदस्य पद के लिए 153 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे 1 लाख 536 मतदाताओं के लिए 144 मतदेय केंद्र बनाए गए थे। नगर पंचायत गोपामऊ के आरओ न्यायिक तहसीलदार योगेंद्र कुमार साहू ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 3 और 12 वार्ड में सदस्य पद के लिए 44 प्रत्याशी मैदान में हैं, यहां पर 13 मतदेय केंद्र पर 10 हजार 819 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया।नगर पालिका परिषद बिलग्राम के आरओ एसडीएम एपी ¨सह ने बताया कि अध्यक्ष पद के 8 एवं 25 वार्ड में सदस्य पद के लिए 99 प्रत्याशी मैदान में है। वहां पर 30 मतदेय केंद्र पर 22 हजार 268 मतदाता, नगर पालिका परिषद सांडी के आरओ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 10 और वार्ड सदस्य पद के लिए 117 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहां पर 26 मतदेय केंद्रों पर 19 हजार 571 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
        वहीं मल्लावां में अध्यक्ष पद के लिए 5 और 25 वार्ड सदस्य पद के लिए 94 प्रत्याशी मैदान हैं। वहां पर 27 हजार 433 मतदाता, पिहानी में अध्यक्ष पद के लिए 24 और वार्ड सदस्य पद के लिए 168 प्रत्याशी मैदान में हैं, वहां पर 26 हजार 908 मतदाता, संडीला में अध्यक्ष पद के लिए 9 और वार्ड सदस्य पद के लिए 167 प्रत्याशी मैदान में हैं और वहां पर 49 हजार 355 मतदाता और शाहाबाद में अध्यक्ष पद के लिए 8 और वार्ड सदस्य पद के लिए 190 प्रत्याशी मैदान में हैं, वहां पर 60 हजार 184 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।वहीं नगर पंचायतों में माधौगंज में अध्यक्ष पद के लिए 11 और 10 वार्ड सदस्य पद के लिए 45 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहां पर 8232 मतदाता, कुरसठ में अध्यक्ष पद के लिए 17 और 10 वार्ड सदस्य पद के लिए 35 प्रत्याशी मैदान में हैं, वहां पर 4392 मतदाता, कछौना पतसेनी में अध्यक्ष पद के लिए 8 और 12 वार्ड सदस्य पद के लिए 49 प्रत्याशी मैदान में हैं, वहां 11613 मतदाता, पाली में अध्यक्ष पद के लिए 9 और 13 वार्ड सदस्य पद के लिए 62 प्रत्याशी मैदान में हैं, वहां पर 13768 मतदाता, बेनीगंज में अध्यक्ष पद के लिए 13 और 10 वार्ड सदस्य पद के लिए 45 प्रत्याशी मैदान में हैं, वहां पर 9840 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।