नव नियुक्त जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी व युवजन सभा का जोरदार स्वागत

  • नव नियुक्त जिलाअध्यक्ष लोहिया वाहिनी व युवजन सभा गृह जनपद कौशाम्बी के प्रथम आगमन पर अजुहा कस्बे में ब्लॉक प्रमुख कड़ा अनुज सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत ।

कौशाम्बी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं ने बीड़ा उठाया है। 12 अगस्त 2020 को नगर पंचायत अजुहा में ब्लॉक प्रमुख कड़ा अनुज सिंह के नेतृत्व में गृह जनपद में प्रथम आगमन पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कौशाम्बी लोहिया वाहिनी इमरान मसूद व नव नियुक्त जिला अध्यक्ष युवजन सभा ऊधव श्याम यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह, दौलत राम पंडा, सैयद फ़ैशल हसन, मो. अहमद सलमानी, फिरोज खान, गजेंद्र मिश्र, नौशाद मियां (लल्ली) , शिव प्रकाश विश्व कर्मा, उदय अग्रहरि, विक्की केसरवानी, दिनेश यादव शेरा, अंकित, सत्यम यादव , विपिन मौर्य ,शिव मौर्य आदि पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IV24 न्यूज़ मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट