● एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर यज्ञदत्त शर्मा को भारी मतों से जिताने की मतदाताओं से की गई अपील ।
कौशांबी। नगर पंचायत अजुहा स्थित जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज में आज शाम 4:00 बजे कौशांबी सांसद विनोद सोनकर तथा सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने स्थानीय नेता का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया।
कौशांबी सांसद विनोद सोनकर ने बताया कि आज 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया। भारत देश को विश्व में पहचान दिलाने में संविधान रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अतुलनीय योगदान रहा। आज के दिन को पूरे विश्व में संविधान दिवस के रूप में जाना जाता है।
स्थानीय सांसद ने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि एमएलसी चुनाव भाजपा के प्रत्याशी यज्ञदत्त शर्मा कई बार से चुनाव जीतते चले आए हैं। इस बार भी डॉक्टर यज्ञदत्त शर्मा को एमएलसी के रूप में भारी मतों से विजई बनाकर सदन में पहुंचाना है।
सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार ही उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों में किसी व्यक्ति भूखे पेट नहीं सोने दिया।
भाजपा सरकार में ही देश व प्रदेश का अतुलनीय विकास हुआ। सरकार ने पूरी तन्मयता के साथ प्रदेश की जनता के लिए राशन की व्यवस्था की थी।अभी भी इस कोरोना काल में सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है। जिससे कोरोना जैसी बीमारी पुनर्जन्म ना ले। इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता सिराथू प्रशांत केसरी ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मिथिलेश कुमार केसरवानी , वरिष्ठ नेता नेता कंचन मौर्य, पिछड़ा वर्ग कौशांबी महामंत्री करन सिंह, मनोनीत सभासद सौरभ केशरवानी, पूर्व चेयरमैन राजाराम वैश्य, मनोनीत सभासद विजय कुमार पटेल उर्फ पंडित जी बीज , जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रदीप कुमार त्रिपाठीव प्रधानाचार्य सुनील साहू, धर्मा देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ राम किरण त्रिपाठी, ज्ञान शर्मा, संतोष विश्वकर्मा, संतोष जोशी, एसपी मौर्य, रिचा पांडे, मुन्ना जहाजी, सहित भाजपा के निष्ठावान जुझारू कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा मतदाता गण मौजूद रहे।
जिला ब्यूरो चीफ IV 24 न्यूज मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट