13 दिसम्बर 2018 से रोस्टर के अनुसार चलने नहरों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अधिशासी अभियन्ता शारदा नहर अखिलेश कुमार गौतम को निर्देश दिये कि नहरों के चलने पर ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को टेल तक पानी उपलब्ध कराया जाये। उन्होने कहा कि रबि की बुवाई के समय किसानों को नहरों से पर पानी दिया जाये तथा क्षेत्रीय कर्मचारियों को निर्देश दे कि वह अपने क्षेत्र की नहरों पर नजर रखें ताकि किसी के द्वारा नहरों की कटिंग न की जाये और नहर काटने वालों पर सख्त कार्यवाही भी करें।
अवसर पर श्री गौतम ने जिलाधिकारी को नहरों के चलने के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 13 दिसम्बर 2018 से 02 जनवरी 2019 तक नहरें चलेगीं और 03 से 23 जनवरी तक बन्द रहेगी। इसी तरह 24 से 13 फरवरी तक नहरें चलेगीं व 14 फरवरी से 06 मार्च तक बन्द रहेगी तथा 07 से 27 मार्च 2019 तक फिर नहरों के माध्यम से किसानों को पानी उपलब्ध कराया जायेगा।