भ्रष्टाचार के आरोपों पर आरजी चुप क्यों ?

अगस्‍ता-वेस्‍टलैंड हेलिकॉप्‍टर सौदा मामले में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि वह मामले में भ्रष्‍टाचार के आरोपों पर चुप्‍पी साधे हुए हैं। वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने नई दिल्‍ली में कहा कि राहुल गांधी पर इस मामले के उपलब्‍ध दस्‍तावेजों के आधार पर आरोप लगे हैं।

वित्‍त मंत्री ने कहा कि जब किसी राजनैतिक व्‍यक्ति पर दस्‍तावेज़ के आधार पर आरोप लगता है तो उसे कुछ तो उत्‍तर देना होगा कि दस्‍तावेज गलत हैं सही । लोग जो निष्‍कर्ष निकाल रहे हैं वो गलत है यह तभी मालूम होगा जब आरोपित कुछ बोलेगा । अगर कोई भी उत्‍तर नहीं दिया जाता तो फिर एक ही बात है कि कुछ तो गड़बड़ है ।

श्री जेटली ने ट्विटर पर लिखा कि “राहुल गांधी के धनशोधन को लेकर पूछे गए मेरे प्रश्नो का जवाब ना तो उनके पास है ना ही अति उत्साही कांग्रेस मीडिया सेल के पास । उनका ‘मौन’ उनकी स्वीकृति ही है ।”