छेड़छाड़ के आरोपी को मौके पर पकड़ा

लखनऊ-  चौक क्षेत्र में एक आरोपी पिछले कई दिनों से दिनों से लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था । इसकी शिकायत किसी ने यूपी 100 से कर दी । सूचना पर तत्काल ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी । पीआरवी 0484 ने छेड़छाड़ के आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया गया । इसके बाद पकड़े गये आरोपी को यूपी 100 की टीम ने अग्रिम कार्यवाही हेतु हजरतगंज थाने के सुपुर्द कर दिया ।