आज पुलिस स्‍मृति दिवस

आज पुलिस स्‍मृति दिवस है। यह दिन प्रति वर्ष 21 अक्‍टूबर को देश के प्रति पुलिसकर्मियों की निष्‍ठा और सर्वोच्‍च बलिदान के प्रति सम्‍मान व्‍यक्‍त करने के लिए मनाया जाता है।

इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर जवानों को नमन किया। गृह राज्‍यमंत्री नित्‍यानंद राय ने कहा है कि भारत अपनी संप्रभुता और सुरक्षा को लेकर कभी कोई समझौता नहीं करेगा तथा देश के लिए खतरा पैदा करने वालों को मुंहतोड जवाब देगा। नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय पुलिस स्‍मारक स्‍थल में आयोजित परेड को संबोधित करते हुए उन्‍होंने यह बात कही।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्विटर पर लिखा कि——

संघर्षों एवं बलिदानों का
गौरवशाली अतीत हमारा है।
प्राणो का उत्सर्ग करें जो
उनको नमन हमारा है ।।