बदायूँ: जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बिनावर थाने में महिला आगन्तुक कक्ष का उद्घाटन किया। इसके बन जाने से महिलाओं को न्याय दिलाने में और तेजी आएगी, साथ आने वाली महिला फरियादियों को और बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। यदि किसी कारण वश कोई महिला रुकती है तो उसके लिए अलग कक्ष की व्यवस्था है, जिसकी देखरेख के लिए एक महिला सिपाही वहां तैनात रहेगी। इस व्यवस्था का एक ही उद्देश्य है, अपराध में नियंत्रण करना।