जिलाधिकारी बदायूं दिनेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा थाना बिनावर का संयुक्त निरीक्षण किया गया । इस दौरान भूमि विवाद निस्तारण अभियान के अन्तर्गत विशेष थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याएं भी सुनीं गयी ।
थाना कार्यालय पर थानाध्यक्ष हरिभान सिंह एवं दिवसाधिकारी उ0नि0 कैलाश चन्द्र विशेष थाना समाधान दिवस में जनशिकायतें सुनते हुए पाये गये । कार्यलेख/जी0डी का कार्य हैड मोहर्रिर नरेश सिंह तथा सीसीटीएनएस का कार्य म0कां0 953 साधना मलिक द्वारा किया जा रहा था । महिला हैल्पडेस्क पर म0कां0 675 गीता कुमारी मौजूद मिलीं । पहरा पर हो0गा0 2086 बेचे लाल सतर्क पाया गया । सर्वप्रथम विशेष थाना समाधान दिवस में आए राजस्व अधि0/कर्म0गण व पुलिसकर्मियों के उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया तदुपरांत कुल 05 भूमि विवाद सम्बन्धी मामलों में से 02 का मौके पर ही निस्तारण करते हुए टीमों को भेजा गया तथा शेष 03 मामलों का भी त्वरित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । थाना कार्यालय के अभिलेखों, रजिस्टर नं0 04 व 08, त्योहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, महिला उत्पीडन रजिस्टर, भू-माफिया रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर इत्यादि का निरीक्षण करते हुए थाने पर चल रही लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में भी जानकारी की गयी । नकबजनी, चोरी, लूट, डकैती, हत्या एवं महिला सम्बन्धी अपराध की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्तों तथा लम्बे समय से वांछित व पुरुस्कार घोषित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कडे निर्देश दिये । थाने पर मौजूद पुलिस बल को क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए नियमित रूप से गश्त करने एवं आम जनता से अच्छा व्यवहार करते हुए प्रत्येक तहरीर अथवा सूचना पर उचित कार्यवाही किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया । श्रावण मास के दौरान निकलने वाली कांवड यात्रा के मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए बैरीकेड लगाकर वाहनों से रूट डायवर्जन का कडाई से पालन कराये जाने के भी निर्देश दिये गये ।