बदायूँ : आज 49 वे दिन पूर्व मंत्री आबिद रजा के दिशा निर्देश से लाँकडाउन राहत सेंटर से पीआरओ सरताज खां के नेतृव में द्वारा संचालित “लॉकडाउन राहत सेंटर” से जरूरतमंद व निर्धन लोगो को राशन सामग्री उनके घरों तक पहुचाई गई । पूर्व मंत्री आबिद रज़ा लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद “लॉकडाउन राहत सेंटर” के माध्यम से कर रहे हैं।
पूर्वमंत्री आबिद रज़ा की टीम लगातार 49 दिनों से सभी धर्मों व सभी जातियों के जरूरतमंद लोगो को तलाश कर राशन सामग्री उनके घरों तक पहुचाने का कार्य कर रही है। आबिद रज़ा द्वारा लगातार 49 दिनों से राहत सामग्री बटबाने की शहर में खास चर्चा बनी हुई है । राशन सामग्री बांटने में सभासद अनवर खान, फ़िरोज़ अंसारी, एजाज गनी, अनवर, यासीन अंसारी, खालिद अंसारी, हरीश, राम प्रसाद, नरेश आदि का विशेष योगदान रहा।