विश्व की प्रथम रोबोट नागरिक ‘सोफ़िया’ बनी

डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय
(प्रख्यात भाषाविद्-समीक्षक)

डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय-


‘विश्व की प्रथम रोबोट नागरिक’ बनने का श्रेय सऊदी अरब को जाता है। उस रोबोट का नाम ‘सोफ़िया’ रखा गया है। वह रोबोटिक महिला एक सामान्य महिला की तरह से संवाद करती है। वह प्रश्नों के उत्तर सहजता के साथ प्रभावकारी ढंग से देती है।
उल्लेखनीय है कि २५ अक्तूबर, २०१७ ई० को सऊदी अरब की राजधानी में आयोजित ‘फ़्यूचर इन्वेस्टमेण्ट इनिशिएटिव’ कार्यक्रम के अन्तर्गत रोबोट सोफ़िया को सऊदी अरब की नागरिकता दी गयी थी। विश्व की प्रथम रोबोटिक नागरिक की घोषणा होते ही सोफ़िया ने “थैंक यू” कहा था।
हाँगकाँग की ‘हैनसन रोबोटिक्स’ के संस्थापक ‘डेविड हैनसन ने उस रोबोटिक सोफ़िया का निर्माण किया है।सोफ़िया का चेहरा हॉलीवुड की अभिनेत्री ‘आड्री हेपबर्न’ की तरह से दिखता है।
इस तरह से ‘कृत्रिम’ बुद्धि-विकास की दिशा में यह एक महत्त्वपूर्ण प्रयोग है।
हमारे प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए यह महत्त्व का विषय है।