शिवपुरी:- राष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक संस्था, काव्यांकुर साहित्यिक मंच शिवपुरी मध्यप्रदेश द्वारा भवानीमंडी राजस्थान के रचनाकारों को ऑनलाइन सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने वालों में बाल कवयित्री शुभांगी शर्मा, डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित, कवयित्री राजेश कुमारी चौरसिया प्रमुख है। डॉ. पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के विभिन्न प्रान्तों के कवि कवयित्रियों को विषय प्रदत्त उत्कृष्ट रचना प्रेषित करने हेतु ऑनलाइन समान्नित किया गया एवं मंच की तरफ से होली की शुभकामना प्रदान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने बताया कि बुधवार को आयोजित ऑनलाइन सम्मान समारोह में 61 रचनाकारों को सम्मानित किया गया। ये रचनाकार मध्यप्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ आंध्रप्रदेश (हैदराबाद) पंजाब उत्तराखंड उत्तरप्रदेश दिल्ली झारखंड राज्यों के हैं।
यह सम्मान उन्हें मंच के संस्थापक बसन्त श्रीवास्तव सुरेन्द्र सागर मार्गदर्शक रूपल श्रीवास्तव सह संस्थापक एवम संयोजिका कमलेश सक्सेना ने प्रदान किया।
सभी मंचासीन पदाधिकारियों ने सभी सम्मानीय रचनाकारों का आभार व्यक्त किया।