पटना:- राजधानी पटना की साहित्यिक संस्था गूँज कलम की द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को जयंती पर”गांधी को गढ़ना होगा” ऑनलाइन विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमें देश के विभिन्न प्रान्तों के रचनाकारों ने श्रेष्ठ साहित्य सृजन कर गांधी जी के जीवन पर आधारित काव्य रचनाओं का लेखन किया।
गूँज कलम द्वारा सभी सहभागी रचनाकारों को श्रेष्ठ लेखन करने हेतु गांधी दर्शन सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गूँज कलम की अध्यक्षा डॉ. स्नेहलता द्विवेदी आर्या, महासचिव कैलाश चन्द्र साहू, परामर्शदात्री अर्चना वर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित, रुचिका राय समिता मुर्मू के कर कमलों से प्रदान किए।