सड़क दुर्घटना में दंपत्ति व ड्राइवर बुरी तरह से घायल

कछौना (हरदोई) : लखनऊ हरदोई मार्ग पर डबल नहर पुल के पास में एक कार लखनऊ से हरदोई जाते समय विपरीत दिशा में जाने के कारण परिवहन विभाग की बस की टक्कर से कार सवार दंपत्ति व ड्राइवर बुरी तरह से चुटहिल हो गए। कार क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय नागरिकों ने एंबुलेंस वाहन को सूचना दी।

एंबुलेंस वाहन बिना देरी किए ड्राइवर व ईएमटी गया प्रसाद यादव व बृजेश कुमार यादव घायलों को मौके से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल दंपत्ति स्नेह गुप्ता उम्र 60 वर्ष व गोपाल गुप्ता उम्र 65 वर्ष निवासी खुदाईगंज शाहजहांपुर अपने निजी वाहन से ड्राइवर के साथ लखनऊ से शाहजहांपुर सुबह घर जा रहे थे। सुबह 6:30 बजे डबल नहर पर रोडवेज की टक्कर से घायल हो गए। जिसमें वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दंपति परिवार की हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना पर तैनात डॉ० मुकेश गुप्ता ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया। एंबुलेंस से लखनऊ घायलों को भेजा गया। सड़क सुरक्षा की छोटी सी चूक से दम्पति व ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गए।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता