जयपुर-श्री सत्यइंदिरा फाउंडेशन द्वारा आयोजित 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के अवसर पर इस वर्ष की थीम मानवता के लिए योग मुहिम चलाकर योग को बढ़ावा देने व लोगो को प्रेरित करने वाले तथा योग के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियो को SSIF अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में देश के योग शिक्षको , सामाजिक संगठनों , शिक्षण संस्थानों , पत्रकार , कलाकार , साहित्यकार और व्यक्तिगत रूप से बुजुर्गो,बच्चो तथा महिलाओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा योग ही जीवन है आभियान के अंतर्गत समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाएगा।
श्री सत्यइंदिरा फाउंडेशन की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. स्मृति सारस्वत ने कहा कि योग भारत की प्राचीन अमूल्य धरोहर है जिसे भुला जा रहा है । योग से लाइलाज शरारिक बीमारियों के साथ मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है वर्तमान युग में मानव मशीनरी जीवन व्यतीत कर रहा है जिसके कारण मानसिक तनाव अधिक रहता है इस लिए प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में योग आवश्यक है ।