पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि नुमालीगढ़ होकर गुवाहाटी से तिनसुकिया तक पूर्वोत्तर राज्यों को गैस की आपूर्ति के लिए एक हजार पांच सौ किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी । इस पर लगभग साठ अरब रुपये की लागत आएगी । उन्होंने कहा कि मंत्रालय के पांच बड़े उपक्रम – तेल तथा प्राकृतिक गैस निगम, ऑयल इंडिया, भारतीय तेल निगम, नुमालीगढ़ तेल शोधक कारखाना और भारतीय गैस प्राधिकरण इस परियोजना के लिए संयुक्त कंपनी बनाएंगे। आज गुवाहाटी में वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान अलग से मीडिया से बातचीत में श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि असम की जनता की शिकायत रही है कि राज्य में पाए जाने वाले तेल और गैस का लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है। इसे देखते हुए केंद्र ने राज्य सरकार के सहयोग से इस धारणा को बदलने का निर्णय लिया है।
Related Articles
पाइपलाइन गैस कनेक्शन योजना प्रदेश के 22 जनपदों में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की जायेगी
February 16, 2018
0
Majuli is a land of festivals
February 20, 2025
0
मन्त्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित पाइप पेयजल योजना की प्रगति की समीक्षा की
January 11, 2018
0