लापता पुत्र की तलाश के दर-दर भटक रहा पिता

कछौना (हरदोई):
कोतवाली कछौना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गढ़ी कमालपुर से एक युवक दो माह से लापता है जिसकी खोजबीन के लिये उसका वृद्ध पिता दर-दर भटक रहा है।
कछौना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।
बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा गढ़ी कमालपुर में रहने वाले रजेपाल का पुत्र संदीप कुमार उम्र 20 वर्ष जो कि नवम्बर माह से घर से गायब है, जिसकी रजेपाल ने काफी खोजबीन की आसपास के जनपदों व रिस्तेदारी में काफी खोजबीन की परन्तु उसका कहीं पता न चल सका। वृद्ध पिता ने पुत्र के गायब होने की सूचना कोतवाली कछौना को दी। कछौना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। लापता पुत्र की तलाश में वृद्ध पिता दिन रात तलाश में दर-दर भटक रहा है उसकी स्थिति पुत्र के वियोग में पागलों जैसी हो गयी है। उसको कोई सहयोगी नही मिल रहा है। एक सामाजिक संगठन ने आशंका जतायी है कि कहीं इनके पीछे बाल तस्कर गिरोह काम कर रहा है जिसके कारण एक वर्ष में लगभग आधा दर्जन बच्चे कछौना क्षेत्र से गायब हैं। इस बालक की लम्बाई सामान्य है, चेहरा लम्बा गोल, आँख, कान सामान्य और इसकी मुख्य पहचान दाहिने हाथ में संदीप नाम लिखा है।


रिपोर्ट- पी०डी०गुप्ता