महिला को 1 साल तक बंधक बनाकर युवक ने किया दुष्कर्म

-ब्रेड फैक्ट्री में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बनाया बंधक
-दुष्कर्म से गर्भवती हुई महिला ने लड़की को दिया जन्म
-महिला का आरोप वेश्यावृत्ति के लिए युवक कर रहा है प्रताड़ित 
-एएसपी के पास पहुंची महिला ने लगाई फरियाद 

-एएसपी ने महिला एसओ को दिए जांच के आदेश 


                एक महिला ने एक युवक के ऊपर ब्रेड फैक्ट्री में नौकरी दिलाने के बहाने 1 साल तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है युवक से उसके एक लड़की पैदा हुई है, युवक उसे वेश्यावृत्ति कराने के लिए प्रताड़ित करता है।
          अपनी पुत्री को गोद में लेकर एएसपी कार्यालय पहुंची यह महिला कोतवाली मल्लावां क्षेत्र की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि मल्लावां कोतवाली के ही बंदीपुर निवासी चंद्र पाल पुत्र तिवारी मार्च 2017 में उसे ब्रेड फैक्ट्री में नौकरी का झांसा देकर हरदोई ले आया था।महिला का कहना है कि उसका पति भी साथ में आया था लेकिन युवक ने हरदोई पहुंचकर उसके पति को मारपीट कर भगा दिया और उसको कमरे में बंद कर दिया।
            महिला का आरोप है युवक उसके साथ 1 साल से लगातार दुष्कर्म करता चला रहा है । बंधक बनाकर किए गए दुष्कर्म से उसको एक पुत्री पैदा हुई है। महिला का आरोप है कि युवक हर रोज़ एक नए युवक के साथ आता है और उससे वेश्यावृत्ति कराने के लिए प्रताड़ित करता है। महिला का आरोप है युवक ने मारपीट कर उसके कान के कुंडल, पायल, मंगलसूत्र छीन लिए और बैंक से 20000 रूपए निकलवा लिया और जेवर बेच लिया। एएसपी से महिला ने कार्यवाही की गुहार लगाई है।एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि महिला के आरोपों की जांच महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक को दी गई है जांच के बाद मामले में कार्यवाही की जाएगी।