कछौना-हरदोई- विगत वर्षों की भाँति नगर के मुख्यमार्ग पर बाबा कुशीनाथ मंदिर के पास गुरुवार को विशाल साईं भंडारे का आयोजन नगर निवासी अजय कुमारवर्मा द्वारा किया गया। भंडारे में पहले खिचड़ी का प्रसाद उसके बाद छोलापूड़ी व ठंडा पानी पी कर चिलचिलाती धूप में राहगीरों ने अपनी प्यास बुझाई व भंडारे के दौरान कई सैकडा़ लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजक श्री वर्मा ने बताया कि विगत पाच वर्षों से लगातार साईं बाबा का भंडारा इसी स्थान पर कराते चले आ रहे है भंडारे में भक्तो का जन सैलाब उमड़ पड़ा ,सभी वर्गों के लोगो ने भंडारे में बढ़ चढ़ कर भाग लिया यह भी बताया कि बाबा की कृपा रही तो आगे भी निरंतर भंडारा होता रहेगा।