बदायूँ: होली के अवसर पर आम जनमानस की सेहत से खिलवाड़ करने वालों से सुरक्षित रखने के लिए खाद्य पदार्थ को चेक कर सैम्पल भरे गये।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी बदायूं के निर्देश के अनुसार प्रशासन के सहयोग व पुलिस बल के साथ संदेह के आधार पर 1-सच्ची प्रकाश पुत्र ओमप्रकाश मैं सर्च लल्ला किराना स्टोर विल्सन गंज सहसवान पंसारी ब्रांड कच्ची घानी सरसों का तेल का नमूना लिया गया 2-इस्लाम पुत्र फकरेआलम नसरुल्लागंज सहसवान के प्रतिष्ठान से चिराग ब्रांड नमकीन का नमूना लिया गया 3-पप्पू पुत्र भोजराज ईदगाह के मिठाई की दुकान से छेना मिठाई तथा वहां पर भंडार लगभग 80 किलो रंजना मिठाई नष्ट कराई, 4- विल्सन गंज स्थित नमकीन की दुकान से बीकानेर का नमूना लिया,वही रोहित पुत्र चंद्रपुर थाना किराना स्टोर से मानिकपुर रिफाइंड सोयाबीन का सैंपल लिया गया, सौरव बिल्सी बदायूं से सोहन पापड़ी का नमूना लिया गया एवं ब्रजपाल पुत्र रामचंद्र सिंह मूसाझाग बदायूं से दातागंज खोया का नमूना लिया गया है सभी नमूनों को जांच करने हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अभिहित अधिकारी चंद्रशेखर मिश्र ने बताया की होली त्यौहार को मध्य नजर रखते हुए छापेमारी लगातार जारी रहेगी। छापेमारी की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी