ग्रामीणों ने लगाया कोटा चयन में गड़बड़ी का आरोप

                   हरदोई– सरकारी राशन कोटे की दुकान के कोटेदार के चयन को लेकर ब्लॉक कर्मियों पर भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए डीएम से फरियाद करने को बड़ी तादाद में ग्रामीण कलेक्ट्रेट में इकट्ठा हुए ।उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र देकर आधारहीन हुए कोटा चयन की जांच कराएं जाने की मांग की।
                 ब्लाक भरखनी की ग्राम सभा कनकापुर उमरिया के निवासियों ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि उनकी ग्राम सभा में सरकारी राशन वितरण के लिए कोटेदार का चयन होना था जिसमें ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने मनमाने तरीके से कोटेदार का चयन किया है। ग्रामीणों ने खाकी और खादी के गठजोड़ का हवाला देकर बताया कि इन लोगों ने पहले एक पक्ष को विजयी घोषित कर प्रमाण पत्र तक दे दिया इसके बाद 1 घंटे के अंतराल में ही राजनीतिक वर्चस्व के चलते दूसरे पक्ष को भी विजयी घोषित कर प्रमाण पत्र थमा दिया है जिससे ग्रामीणो।में भारी आक्रोश पनपने लगा है। उन्होंने ब्लॉक स्तरीय के कोटा चयन कर्मियों पर मनमाने ढंग से चयन का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र दिया और उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की ।इस मौके पर राजेंद्र कुमार पुत्र श्री पाल सतीश चंद्र बलराम सहित भारी मात्रा में ग्रामीण मौजूद रहे।