रामू बाजपेयी
=====================================
बैजूपुर(हरदोई)-रविवार को हरदोई जिले के ग्राम बैजूपुर में हिन्दू रक्षा सेना की बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दू रक्षा सेना का प्रदेश संयोजक राघव त्रिवेदी रहे।
राघव त्रिवेदी ने बताया कि हिन्दू रक्षा सेना का उद्देश्य मठ मन्दिरो की रक्षा करना है। इसके साथ साथ उन्होंने कहा कि मजबूत होने के लिए सभी हिंदुओं को एक साथ मिलकर रहना होगा।
प्रदेश संयोजक द्वारा राघव त्रिवेदी द्वारा बैजूपुर निवासी शेष कुमार अवस्थी को जिला संयोजक हरदोई तथा अमित त्रिवेदी को जिला प्रभारी हरदोई नियुक्त किया गया ।
बैठक में हिन्दू रक्षा सेना के मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष के कपिल शाहजहांपुर के जिला अध्यक्ष बीo पीo अवस्थी के साथ साथ गाँव के दर्जनों लोग मौजूद रहे।