बरसात में पटरी से उतर गयी बिजली व्यवस्था

शाहाबाद (हरदोई)- बरसात के कारण शाहाबाद शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है आलम यह है अल्लाहपुर  मोहल्ले में पिछले पांच दिनों से लाइट नही है। शहर वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पटरी से उतरी बिजली व्यवस्था को लेकर आम जन में विभागीय अधिकारियों के प्रति भयंकर आक्रोश है।
टिपटिप बरसात और ठंडी हवाएं चलने से बिजली सप्लाई फेल होने की पुरानी परंपरा है। पिछले एक सप्ताह से हो रही बरसात एक बार फिर से बिजली के लिए रोडा बन गयी। शहर वासियों को अनवरत रुप से आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते इलेक्ट्रिक पर आधारित व्यापारियों का व्यापार तथा कल कारखाने वालों का कारोबार पूरी तरह चौपट हो गया है । आये  दिन फाल्ट की शिकायतें आ रही है लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी इसपर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे है । शुक्रवार की रात लगभग 11:30 बजे अल्लापुर फीडर की बिजली अचानक गोल हो गई है । पावर हाउस पर तैनात एस एस ओ लोगों को झूठी दिलासा देता रहा। कि फॉल्ट सही करने के लिए कर्मचारी रवाना हो गए हैं लेकिन शनिवार की शाम 4:00 बजे तक बिजली के दर्शन नहीं हो सके । इससे यह सिद्ध होता है कि विभागीय अधिकारी जनता की विषम समस्या के प्रति गंभीर नहीं हैं। पिछले 5 दिनों से अल्हापुर सैदीखेल में खंभे लगाये जाने के कारण लाईट नही मिल रही है। लोगों में विभागीय अधिकारियों के प्रति खासा आक्रोश है।