पाली (हरदोई)- मंगलवार को नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता महापर्व की मण्डल कार्ययोजना बैठक सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष रामू अग्निहोत्री ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ‘नीरज’ मौजूद रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह महापर्व 6 जुलाई से प्रारंभ होकर 20 नवंबर तक चलेगा।
जिसका पहला चरण 6 जुलाई से 11 अगस्त तक प्राथमिक सदस्यता का होगा जिसमें प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 नए सदस्य बनेंगे।अगला चरण सक्रिय सदस्यता का होगा तीसरे चरण में बूथ समिति का गठन, चौथे चरण में मण्डल समिति का गठन, पांचवे चरण में जिलासमिति का गठन छठे और अंतिम चरण में प्रदेश समिति का गठन होगा।बैठक को विधानसभा प्रभारी प्रीतेश दीक्षित, विधानसभा संयोजक धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आलोक शुक्ल, शिवम तिवारी, आशुतोष मिश्र, आकाश गुप्ता, अवनीश त्रिवेदी, अजीत बाजपेई, रचना मिश्र, श्वेता अग्निहोत्री, अंकित, जैनेंद्र सिंह, श्रीपाल कश्यप, मोनू, मुकेश कुशवाहा, अजीत गुप्ता, लखपत सिंह, अंकित आदि लोग मौजूद रहे।