कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की प्रशासनिक अधिकारियों ने की चेकिंग

प्रदेश सरकार के निर्देश पर बालिकाओ के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की भी प्रशासनिक अधिकारियों ने की चेकिंग

             मुजफ्फरपुर और देवरिया में बालिका संरक्षण गृह में देह व्यापार के मामले सामने आने के बाद प्रदेश सरकार अब पूरी तरह सजगता बरत रही है। ऐसे में बालिका शिक्षा के पूरे प्रदेश में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की चेकिंग करने के आदेश दिए गए है। प्रदेश सरकार के आदेश के बाद हरदोई में अलग-अलग इलाकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में चेकिंग के लिए टीमें बनाकर अधिकारियों को भेजा गया है।  हालांकि अभी तक किसी भी विद्यालय में गंभीर अनियमितता की बात प्रकाश में नहीं आई लेकिन सरकार बालिकाओ से जुड़े मामले पर पूरी एतियाहत बरत रही है।