दो दिन की मूसलाधार बारिश से शहर में पानी ही पानी

अमरोहा-

दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर में पानी ही कर दिया है। गली मोहल्लों से लोगों को निकलना दूभर हो रहा है। सड़कों पर पानी भर गया। जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। अब तो हर रोज बरसात हो रही है। रेलवे स्टेशन रोड पर पानी भरने से यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।

गुरुवार को भी मूसलाधार  बरसात हुई। जिससे शहर में पानी भरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार से लगातार बरसात हो रही है। जिससे लोगों की दिक्कत भी बढ़ रही हैं।

शहर में पहला पानी सूखा भी नहीं और गुरुवार को फिर बरसात हो गई। बुधवार की रात से ही पानी पड़ रहा है। जिससे शहर में पानी भरा हुआ है। इसे लेकर लोग खासे परेशान है। नगर पालिका के पास भी पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी से सड़क लबालब हो गई। बरसात से राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के घर और दुकानों में पानी भर गया। शहर में लोगों की स्थिति काफी खराब है। रास्तों में पानी भरा होने से लोगों का घरों से निकलना दूभर हो रहा है। लोगों के सामान भी पानी में भीग गए। शहर की सड़कों पर पानी ही पानी हो गया। मुख्य बाजार में दुकानों में पानी भर गया। सड़क पर पानी भरने से राहगीरों का निकलना दूभर हो गया। ऐसी कोई जगह नहीं रही, जहां पर पानी न भरा हो। आजाद रोड से लेकर बिजनौर रोड तक पानी भर गया। बरसात के चलते शहर की स्थिति खराब हो रही है।