पेट्रोल पम्प पर हुई लूट का हुआ खुलासा एक गिरफ्तार एक की तलाश जारी है

  • हरदोई चौपाल सागर के पास स्थित पेट्रोल पंप में 27/6/2018 को हुई लूट में हरदोई पुलिस ने किया खुलासा ।
  • हरदोई शाहजहांपुर रोड पर चौपाल सागर के पास पेट्रोल पम्प में बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर पेट्रोल पम्प पर रखे पैसे को लूट लिया था ।
  • भागते समय पकड़े जाने के डर से लुटेरों ने फायर कर दी थी ।
  • इसमें 2 लोग घायल हो गए थे ।
  • लूट में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल, तमंचा और लूटे गए पैसों के साथ मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है ।
  • अभियुक्त राजू मिश्रा उर्फ श्याम बाबू मिश्रा पुत्र मुलायम मिश्रा सहजनपुर थाना पाली हरदोई को जेल भेजा जा रहा हैं ।
  • इस बात की जानकारी SP विपिन कुमार मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया ।