टोडरपुर – 10 माह पूर्व मंझिला थाना क्षेत्र में पड़ी डकैती के अभियुक्त को जेल से रिमान्ड पर लेकर उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक अदद देशी तमन्चा व डकैती लूटी गई सोने की चैन बरामद की है। विदित हो कि 16 नवम्बर 2017 को चेना गांव के पास सरदार के यहां झाले पर पड़ी डकैती में मंझिला पुलिस सभी अभियुक्तों को जेल भेज चुकी है। बुधवार को मंझिला पुलिस ने लूट के एक अभियुक्त इस्लाम पुत्र जलील निवासी चेना थाना मंझिला को रिमान्ड पर लिया और घटना के बावत पूछताछ की। रिमाड पर लिए गये अभियुक्त के निशानदेही पर लूटी गई सोने की चैन व एक तमन्चा आलमनगर व नगरिया के बीच झाड़ियों से बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक डकैती में लूटी गई सोने की चैन आदि बरामद कर ली गई है। तथा अभियुक्त इस्लाम पर 3/25 का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।