हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान आज शाम पांच बजे समाप्त हो गया। इसके साथ ही राज्य में किसी भी तरह की चुनाव रैलियों और बैठकों की अनुमति नहीं होगी। इस बीच पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग के अनुसार राज्य में 157 ऐसे पोलिंग केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदान अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी महिलाएं ही होंगी। हिमाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है कि रिकॉर्ड मतदान करके वे लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हों।
Related Articles
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का प्रचार कल समाप्त
November 9, 2022
0
Almost 60 percent voting in third phase of U.P. Assembly Elections
February 20, 2022
0
विधानसभा-चुनाव व टेट निष्पक्ष/शांतिपूर्ण कराने हेतु वाहनों व जनसेवा केंद्रों की हुई जांच
January 21, 2022
0