अज्ञात चोरों ने नकदी सहित स्वर्ण आभूषणों पर किया हाथ साफ

                 कछौना- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात चोरो ने रात के स्याह अंधेरे में एक घर को निशाना बनाते हुए हजारो की नकदी सहित स्वर्ण आभूषणो पर हाथ साफ़ कर चलते बने। चोरी की जानकारी गृह स्वामी को सुबह लगी। जानकारी होने के बाद गृह स्वामी ने थाने का रुख करते हुए अज्ञात चोरो के विरुद्व तहरीर देते हुए मामला दर्ज कराने की गुहार लगायी।
                   शनिवार की रात क्षेत्र के गांव गढ़ी कमालपुर निवासी रघुवीर पुत्र दर्शन के घर घुसे अज्ञात चोर घर के कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे जेवरात सहित चार हजार की नकदी पर हाथ साफ कर चलते बने । सुबह शौच क्रिया को उठे परिजन दरवाजे का ताला टूटा व कमरे का सामान अस्त-व्यस्त देख दंग रह गये। गृह स्वामी रघुवीर द्वारा कोतवाली कछौना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। वहीं गांव के ही एक व्यक्ति पर चोरी की आशंका जताते हुए पुलिस को अवगत भी कराया है। कोतवाल जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया की चोरी की तहरीर मिली है व मामले की छानबीन की जा रही है।