-कांग्रेस वक्ताओं ने धरना प्रदर्शन में भाजपा सरकार पर साधा निशाना
-राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से भेज कर सरकार बर्खास्तगी की मांग की
हरदोई– मां विंध्यवासिनी महिला एवं बालिका संरक्षण गृह देवरिया में बलात्कार एवं उत्पीड़न व शोषण के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजभर के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से भेज कर सरकार बर्खास्तगी की मांग की।
कलेक्ट्रेट में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहाकि जब से केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार बनी है तब से महिलाओं के प्रति अपराधों में जोरदार बढ़ोत्तरी हुई है जो चिंताजनक है ।सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है ।भाजपा सरकार में महिलाओं के लिए डर का माहौल बन गया है ।भाजपा के विधायक, मंत्री, पदाधिकारी, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों में संलिप्त हैं और सरकार चुप्पी साधे बैठी है ।
जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति अपराध करने वाले गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं।धरने को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष नेतम भारती ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो चुनाव में महिला सुरक्षा के वादे किए थे वह सब खोखले निकले बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का उपदेश देने वाली सरकार के नेता विधायक मंत्री ही बेटियों के उत्पीड़न में शामिल हैं ऐसी सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न होना चिंताजनक है।
जिला अनुसूचित विभाग चेयरमैन प्रेम प्रकाश वर्मा ने कहा कि भाजपा के नेता विधायक ही महिलाओं के उत्पीड़न में शामिल हैं जो सरकार के लिए और समाज के लिए भी चिंताजनक विषय बनता जा रहा है महिलाओं के उत्पीड़न पर सरकार की खामोशी गुंडों अपराधियों के हौसले को बढ़ावा देती है।जिला महासचिव एवं प्रवक्ता साधू सिंह सोमवंशी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं एवं बालिकाओं के शोषण की घटनाएं चिंताजनक है अपराधियों का व्याख्या व फूला समाज की सुरक्षा के लिए खतरा है ऐसी सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
जिला महासचिव अजीत सिंह चंदेल ने कहा कि भाजपा सरकार आधी आबादी को पूरा हक देने में नाकाम रही है।जमील अहमद अंसारी ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा में सरकार फेल साबित हुई है महिलाओं बालिकाओं बच्चियों एवं आम जनमानस का भाजपा सरकार से भरोसा उठ चुका है विश्वसनीयता खो चुकी सरकार को बर्खास्त करना ही जनहित में होगा।जिला महासचिव डॉ श्याम प्रकाश शुक्ला ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के खोखले दावे करने वाली भाजपा सरकार का चेहरा सबके सामने है महिलाओं को सरकार से अपने अपमान का बदला लेना होगा।जिला महासचिव सत्यबोध प्रकाश ने कहा कि बालिकाओं के उत्पीड़न पर भाजपा सरकार संवेदनहीनता का परिचय दे रही है।
युवक कांग्रेस सवाजपुर विधानसभा अध्यक्ष अनुपम दीक्षित कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी निर्माण सिंह यादव प्रदेश कांग्रेस रिसर्च कमेटी कोऑर्डिनेटर उत्कर्ष दीक्षित बावन ब्लाक प्रभारी आशेष सिंह सुनीता मित्रा देवेंद्र शर्मा ने भी सम्बोधित किया।हरियाँवा ब्लॉक अध्यक्ष सोम लाल टडियावा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश राठौर पिहानी ब्लाक अध्यक्ष शकील खान शाहाबाद ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत तिवारी टोडरपुर ब्लाक अध्यक्ष फहीम खान भरखनी ब्लाक अध्यक्ष चतुर्वेदी हरपालपुर ब्लाक अध्यक्ष रामेंद्र कुमार सेवादल मुख्य जिला संगठक प्रमोद कुमार सिंह पिहानी ब्लाक उपाध्यक्ष अजय शुक्ला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अर्चना मिश्रा मंजू देवी पूजा देवी का फूल पुरानी आकाश सिंह राम सिंह सुनील कुमार पुष्प राज सेवक राम ओम प्रकाश मिश्रा पयारेलाल श्री प्रकाश मिश्रा रामदास रघुवीर श्री कृष्ण श्रवण कुमार गंगाराम बाबा राम भैया लाल चेतराम रामदेव ईरानी पाल रेशमा देवी मीना देवी कमला रीता पाल शहजादे गया प्रसाद पप्पू रूपलाल सुदामा आदि मौजूद रहे।