केदारनाथ स्कूल में हिंदी दिवस के मौके पर हुई निबंध व भाषण प्रतियोगिता

अंकित सक्सेना बदायूँ-

बदायूं केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर निबंध, कविता, भाषण आदि के माध्यम से हिंदी के महत्व को स्पष्ट किया गया । विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉअमलेश गुप्ता ने कहा कि जितनी उन्नति हम अपनी भाषा में कर सकते हैं किसी अन्य भाषा के द्वारा नहीं कर सकते । हम सभी को ज्यादा से ज्यादा हिंदी का प्रयोग करना चाहिए तभी हम अपने राष्ट्र को सशक्त व मजबूत बना सकेंगे ।

राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण रानी ने कहा कि आज हिंदी कोई उपेक्षित भाषा नहीं है। हिंदी आज सर्वाधिक प्रयोग में लाई जाने वाली भाषा बन चुकी है इसीलिए हमें अपनी भाषा का सम्मान करना चाहिए और इसके विकास में पूर्ण योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी कु0 प्रवीण रानी के दिशा निर्देशन में हुआ।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।