घर घुसकर की मारपीट, 4 पर केस दर्ज 

माधौगंज (हरदोई)- पुरानी रंजिश को लेकर हुई कहासुनी में घर के अंदर घुसकर बुजुर्ग व उसके भाई को लाठी डंडो से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए सी एच सी भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव दलन पुरवा मजरा बरहस निवासी ब्रज मोहन सिंह पुत्र संत बक्स सिंह ने दी तहरीर में कहा कि शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने दरवाजे पर बैठा था। गांव के ओमप्रकाश अनिल कुमार सिंह सतीश सिंह व हरीबक्स सिंह पुत्रगण प्रताप सिंह से दो दिन पूर्व कहासुनी हुई थी इसी बात को लेकर विपक्षियों ने गन्दी गन्दी गालियां देते हुए घर मे घुसकर लाठी डंडो से मारा पीटा और जानमाल की धमकी देकर भाग गए। मारपीट में ब्रजमोहन सिंह व उनके भाई केशनपाल सिंह, नरेश सिंह को चोटें आई।