जिले के चायल तहसील क्षेत्र के दल्यानपुर गांव में संत अनुराग दास लंगड़दास की कुटी (आश्रम) में दिनांक 9 सितंबर को गुरु महाराज की पूर्णिमा पर भंडारा कार्यक्रम का आयोजन होगा l इस कार्यक्रम में श्री श्री महामंडलेश्वर कन्हैया नंदगिरी जी महाराज का आगमन हो रहा है l
जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर कन्हैया नंद गिरी जी महाराज जो सनातन धर्म का प्रचारक हैं l जनपद में महामंडलेश्वर जी पहली बार कौशांबी जनपद में आ रहे हैं जिनको सुनने के लिए हजारों लोग 9 सितंबर को दल्यानपुर सैयद सरावां मे अनुराग दास लंगडदास आश्रम में भाग लेंगे l इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए लंगडदास बाबा के अनुयाई जोर शोर से लगे हुए हैं l इस दिन बड़ा भंडारा का आयोजन भी हर वर्ष किया जाता है l संत भूमेश्वर दास जी ने बताया के इस अवसर पर जिले के अलावा गैर प्रांतों से भी लोग भारी संख्या में आते हैं और गुरु महाराज के आश्रम में रहते हैं l लोगों में ऐसी मान्यता है कि जो लोग भी श्रद्धा भाव से गुरु महाराज लंगड़दास जी के आश्रम में आते हैं और उनसे दर्शन करते हैं उनके मनोकामना पूरी होती हैं इस कारण से यूपी ,नागपुर, महाराष्ट्र ,बिहार ,मध्य प्रदेश के लोगों का आना-जाना बना रहता है l
अमर नाथ झा (पत्रकार कौशांबी) 9415254415