September 1, 2018
गाजियाबाद :- थाना सिहानी गेट क्षेत्र से लापता हुुुए पुजारी की हत्या के बाद उसके शव को पुलिस ने बरामद कर हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि हत्या करने वाला भी पुजारी है । अवैध संबंधों के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था ।
इस संबंध में पुलिस कप्तान वैभव कृष्ण ने बताया कि गत 28 अगस्त को अमलेश कुमार शुक्ला ने थाने में शिकायत की थी कि उसके पिता हरवंश कुमार शुक्ला लापता हो गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तब पता चला कि हरवंश शुक्ला की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने उपेंद्र पुत्र राधेश्याम निवासी हर शाम को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य आरोपी धीरज पुत्र रमेश चंद अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस कप्तान ने बताया कि मामला अवैध संबंधों से जुड़ा है। आरोपी की बहन के मृतक के साथ अवैध संबंध थे। इसी प्रतिशोध में आरोपी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।
गौरतलब है कि हत्यारोपी उपेंद्र भी पटेल नगर के एक मंदिर में पुजारी है। जिस के मृतक के परिवार के साथ काफी अच्छे संबंध थे। एक माह पहले जब उसने अवैध संबंधों की बात सुनी थी तो उपेंद्र ने अपनी बहन और हरिवंश शुक्ला को चेतावनी देते हुए सारा मामला खत्म करने को कहा था लेकिन हरवंश और महिला ने उपेंद्र की बात नहीं मानी जिसके बाद उसने हत्याकांड को अंजाम दे डाला।