तमंचे के बल पर सैनिक की पत्नी से किया रेप

पिहानी- कस्बे के एक मोहल्ले में गुरुवार की रात एक युवक ने एक महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम देकर मानवता पर कुठाराघात किया है। पीड़ित महिला का पति एक फौजी है, जो दूसरे राज्य में तैनात है। मूल रूप से कोतवाली थाना क्षेत्र मझिला के एक गांव की रहने वाली महिला किराये पर पिहानी कस्बे में रहती है।
बीती रात करीब साढ़े आठ बजे जब महिला अकेली थी तो उसी समय मोहल्ला नानकगंज झाला निवासी अयाज अहमद उर्फ कपिल पुत्र लियाकत हुसैन अपने बहनोई इस्तियाक पुत्र अज्ञात निवासी मोहल्ला मुरीदखानी के साथ वहां आया और कपिल ने डरा धमकाकर महिला के साथ रेप किया। जबकि इस्तियाक तमंचा लेकर गेट पर खड़ा रहा। आरोपी महिला को जान से मार डालने की धमकी भी देते रहे। उसी समय महिला के देवर का अपने साथी के साथ वहां आना हुआ तो आरोपी वहां से भाग निकले। उक्त घटना के संबंध में शुक्रवार को पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध रेप और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।