जिन्दपीर चौराहे पर बेहोश पड़ा मिला शिक्षक अस्पताल में मौत

                 हरदोई- रात भर से गायब बुजुर्ग शिक्षक बेहोश हालत में शहर के जिन्दपीर चौराहा पर पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। परिजन मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान की। जिसके बाद शव का पंचनामा भर गया। परिजनों में कोहराम मचा है।
                   कोतवाली शहर के सैयापुरवा निवासी चतुर्भुज एक बुजुर्ग शिक्षक था।वह शहर में प्राइवेट छात्रों को पढ़ा कर अपनी रोजी-रोटी चलाते था। गुरुवार की शाम से वह लापता हो गए थे।परिजनों ने उनकी तलाश की।लेकिन कोई पता नहीं चला।शुक्रवार कि सुबह वह बेहोश हालत में जिन्दपीर चौराहे के पास पड़े मिले।इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुरे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां पर मृत घोषित होने के बाद सर को संग्रह में रखवा दिया गया।वहीं उनके पास मिले पहचान पत्रों से उनके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पाकर उनका पुत्र देवेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचा। जिन्होंने अपने पिता के रूप में पहचान की।