नवोदय क्रांति आई है

राजेश कुमार शर्मा “पुरोहित”


सरकारी स्कूल की पढ़ाई, हम बेहतर कर देंगे।
जो संकल्प किया हमने, पूर्ण उसी को कर देंगे।।

नवोदय क्रान्ति से देखो क्या परिवर्तन आया है।
नई नई शिक्षण विधियों से रोचक शिक्षण कर देंगे।।

टी एल एम को साथ में लेकर, कक्षा में हम जाएंगे।
सब विषयों में हो पारंगत ,तैयार शिष्य हम कर देंगे।।

नवोदय क्रान्ति का सूरज, गाँव ढाणी में चमका है।
ज्ञान रश्मियों से हम सारा, परिवेश जगमग कर देंगे।।

ज्ञान विज्ञान कला कौशल से , नई रोशनी लाएँगे।
स्कूलों में सीखा योगासन, स्वस्थ तन मन कर देंगे।।

राजेश कुमार शर्मा
अध्यापक
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय
सूलिया जिला झालावाड, राजस्थान