बघौली पुलिस ने कच्ची शराब बनाते पांच को किया गिरफ़्तार

राहुल मिश्र, बघौली

बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बघौली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे कच्ची शराब के खिलाफ अभियान के तहत 5 लोगों को कच्ची शराब बनाते पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया ।

मिली जानकारी के अनुसार एसआई योगेंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल श्रीपद मौर्य, हेड कांस्टेबल हरिशंकर शर्मा, कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल मोहम्मद सोहेल ने गांव मुनेंद्र पुरवा, मजरा खजूरमई निवासी धेनु पुत्र कल्लू, राहुल पुत्र कमलेश, निगम पुत्र बटन, सतीश पुत्र चौबे, बच्चू पुत्र कल्लू को पुलिस ने अचानक छापा डालकर कच्ची शराब बनाते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया । पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से लगभग 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई । गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर के जेल भेज दिया है ।