जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में स्पोर्टस स्टेडियम के प्रांगण में जिला खेल-कूद एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विगत बैठक की कार्यवृत्ति पर चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि बैडमिंटन कोर्ट की स्थिति खराब थी जिसके लिए बजट की उपलब्धता हो गई है। इसके लिए कार्यदायी संस्था 2 अक्टूबर तक कार्य पूरा करे तथा स्टेडियम में जो उपकरण आये है उन्हे अतिशीघ्र स्थापित करे ताकि स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियो को इसका लाभ मिल सके। डायमेट्री में कोई कार्य न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए समिति ने कार्य को पूरा करने के निर्देश जिला क्रीड़ा अधिकारी को दिये। समिति के अध्यक्ष ने समिति को पुर्नगठन के स्थानान्तरित बाबू को बुला कर समिति का पुर्नगठन कराने के निर्देश दिये। जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि बैडमिंटन के खेल में कोई प्रशिक्षक न होने के कारण खिलाड़ियो को परेशानी हो रही है इस पर समिति ने 2 अक्टूबर के पूर्व बैडमिंटन के प्रशिक्षक को नियुक्त करने के लिए सहमति व्यक्त की। समिति ने इच्छा व्यक्त की कि जनपद में राज्य स्तर के गरीब खिलाड़ियो की हर संभव मदद की जाये। जिससे ये खिलाड़ी अपने जनपद का नाम रौशन कर सके।
समिति ने सहमति देते हुए कहा कि प्रत्येक माह में कम से कम एक कार्यक्रम अवश्य रखा जाये जिसमें मण्डल स्तरीय खिलाड़ियो की सहभागिता रहे। समिति को सुदृढ़ एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से समिति में व्यवसायिक, औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनो को शामिल करते हुए समिति को मजबूत करने के कार्य पर बल दिया। खिलाड़ियो द्वारा माॅग की गई कि पानी एवं विद्युत की व्यवस्था खराब होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पर अध्यक्ष ने इसे तुरन्त पूरा करने की सहमति प्रदान की। बैठक में प्रशिक्षक, सहायक निदेशक सूचना कुमकुम शर्मा सहित समिति के सदस्य एवं खिलाडी बन्धु सम्मिलित हुए।