लेन-देन को लेकर भिड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मी व होमगार्ड

बदायूँ : शनिवार शाम को शहर का पुलिस लाइन चौराहे पर लेन-देन के हिसाब को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हुआ कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी और होमगार्ड तू तू मैं मैं के बाद आपस में ही भिड़ गए । हिसाब-किताब के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी और होमगार्ड ऐसे लड़ रहे थे जैसे कोई पहलवानों का अखाड़ा हो ।

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों में जमकर हुई मारपीट

टीएसआई और एक अन्य पुलिसकर्मी बीच चौराहे पर भिड़ गये । काफी लोगों के इकट्ठे हो जाने के बाद फजीहत होती देख वहां से खिसक लिए । वहां खड़े कुछ लोगों ने घटना की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए । जिसके बाद बदायूं ट्रैफिक पुलिस की कारगुजारी गुपचुप से सड़क पर अखाड़े के रूप में सामने आ रही है जिसकी शहर में व्यापक चर्चा है ।