वृक्ष धरा का श्रंगार है और वृक्षों से शुद्ध जलवायु एवं वातावरण मिलता है:- राम प्रकाश

03. आकांक्षा समिति की ओर से आज नगर पालिका परिषद कार्यालय के पीछे स्थिति चर्च में वृक्षारोपण का शुभारम्भ अतिरिक्त मजिस्टेªट राम प्रकाश द्वारा वृक्ष रोपित कर किया गया। इस अवसर पर मधु शुक्ला, पूनम तिवारी, डा0 प्रतिभा कटियार, अनुराधा मिश्रा, सुभाषनी श्रीवास्तव, लक्ष्मी, आलोकिता श्रीवास्तव, सुषका, अनिता अस्थाना एवं प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी रतनेश श्रीवास्तव ने भी वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्टेªट ने कहा कि वृक्ष धरा का श्रंगार है और वृक्षों से शुद्व जलवायु एवं वातावरण मिलता है, इसलिए हर व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष आवश्य लगाना चाहिए और अपने आस-पास के लोगों को भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में जिला सूचना कार्यालय के संरक्षक प्रदीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहें।