मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न होने दी जाये:- जिलाधिकारी

                      जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शुक्लापुर बदौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने औषधि वितरण, औषधि भण्डार, ओपीडी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने स्टाफ के बारे में जानकारी ली तो फार्मासिस्ट ने बताया कि यहां कोई डाक्टर नहीं है और एएनएम टीकाकरण कार्यक्रम में गयी है। जिलाधिकारी ने वहां आये मरीजों से वार्ता की । दवायें मिलती है या नहीं की जानकारी ली तो मरीजों ने बताया कि उन्हें समय से दवाई मिल जाती है तथा किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है।
                  जिलाधिकारी ने फार्मासिस्ट को निर्देश दिये कि चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे और आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न होने दी जाये । उन्हें उपलब्ध समस्त दवायें दी जायें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट श्रद्वा शान्डियालन मौजूद रही।