शौचालय के पास फ़ेंक दी गयी महापुरुषों की तस्वीरें, राष्ट्रगान के रचयिता के साथ महात्मा गाँधी समेत अन्य महापुरुषों की है तस्वीरें 

हरदोई-स्पोर्ट्स स्टेडियम के लापरवाह अधिकारियों का कारनामा सामने आया है। यहाँ के जिम्मेदारों ने ग्राउंड में बने शौचालय के पास कूड़े के ढेर में महापुरुषों की तस्वीरें फ़ेंक दी गयी। यह तस्वीरें तब फेंकी गयी जब मेजर ध्यानचंद की जयंती पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता थी और इस दिवस के दिन स्टेडियम में खेल की कई प्रतियोगताओ का आयोजन चल रहा था।वही स्टेडियम ग्राउंड में बने शौचालय के पास जमीन में कई महापुरुष की फोटो रखी थी जो ये दर्शा रही थी कि जहा पूरे देश के लोग आदर और श्रद्धा के साथ उनको नमन करते है वही महापुरषो की ऐसी दशा शर्मनाक ही कही जाएगी।
 तस्वीरे है हरदोई के स्पोर्ट्स स्टेडियम की।यहाँ हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर दादा ध्यानचंद की जयंती पर यहाँ हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। प्रतियोगिता में जिम्मेदारों  ने देश के महापुरुषों को नमन करना मुनासिब नही समझा लेकिन उनकी नाकद्री भी कर डाली और तस्वीरों को शौचालय कूड़े  के पास फेंक दिया।  यहाँ विभागीय लापरवाही से राष्ट्रगान रचियता सहित कई महापुरषो की फोटो शौचालय के पास जमीन पे रखे गए थे जो ये दर्शाता है कि इन महापुरुषों की कितनी इज्जत इन अधिकारियो के दिल मे है।
 इस लापरवाही के मामले में जब जिला क्रीड़ाअधिकारी अनिल तिवारी से बात की गयी तो उन्होंने कहाकि ऐसा उनके यहाँ नहीं हुआ लेकिन जब कर्मचारी ने देखकर बताया तो क्रीड़ाधिकारी ने लापरवाही तरीके से कहाकि वास्तव में यह लापरवाही पूर्ण काम है और किसी कर्मचारी की लापरवाही है।इस मामले में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहाकि मामला संज्ञान में आया है मामले में जिम्मेदारों पर कार्यवाई की जाएगी।