हरदोई- जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोगों ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हरपालपुर थाना क्षेत्र के ककरा गांव में अज्ञात कारणों के चलते पिंकू(22)अपनी पत्नी के साथ घर पर था उसने अपनी पत्नी को छत पर लेटने भेज दिया और कहा कि अभी हम आ रहे हैं।पत्नी के छत पर जाने के बाद उसने कमरे के अंदर फांसी लगा ली।जब काफी देर तक पिंकू छत पर नही आया तो उसकी पत्नी ने नीचे आयी और कमरे में उसका शव फांसी पर झूलता देखा।
बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम बदरुद्दीनपुर में रोबिल 27 ने गांव के बाहर आम के पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली। मृतक रक्षाबन्धन को अपनी ससुराल आया था। रोबिल की पत्नी नीलम ने बताया कि मंगलवार शाम को नशे की हालत में घर वापस ले जाने की जिद कर रहा था। लेकिन सास ने मना कर दिया। जिससे रोबिल नाराज होकर शाम को घर से चला गया और उसके बाद घर वापस नही आया सुबह लगभग 5 बजे ग्रामीणों ने रोबिल को गांव के बाहर कुछ दूरी पर आम के पेड़ में फांसी पर लटकता पाया जिसकी आत्महत्या की सूचना ससुरालीजनों और पुलिस को दी।
लोनार थानाक्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर सहोरा निवासी मनोज कुमार पुत्र राम चरन (32) ने कमरे में ही पंखे से लगाई फांसी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं गांव निवासी संतोष कुमार सिंह पुत्र श्याम पाल सिंह (45) ने जहर खाया था जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गयी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।